Monday, October 19th, 2026

ISL 2021 में मोहन बागान ने दी चेन्नै को हराया

मडगांव
ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड डेविड विलियम्स के इंजरी टाइम में किए शानदार गोल की मदद से एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan FC) ने इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मुकाबले में चेन्नैयिन एफसी पर जीत दर्ज की। गुरुवार को मडगांव में खेले गए मुकाबले में एटीके टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।


एटीके मोहन बागान की 12 मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम के 24 अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर है। दो बार की पूर्व चैंपियन चेन्नै को 13 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 15 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

 

#मोहन बागान

Source : Agency

पाठको की राय